Sunday, 24 July 2016

आरक्षण ने देश को बर्बाद कर दिया???

मेरे कुछ बुद्धिमान मित्र बोलते है कि आरक्षण ने देश को बर्बाद कर दिया"••• अब आप बताइये कि # देश आजाद होने के बाद 14 व्यक्ति देश के राष्ट्रपति बने उनमे से कितने आरक्षण वाले बने? # 15 प्रधानमन्त्री बने उनमे से कितने आरक्षण वाले बने? # 43 उच्चतम न्यायालय के मुख्य न्यायधीश बने कितने आरक्षण वाले बने? # 19 मुख्य चुनाव आयुक्त बने उनमे से कितने आरक्षण वाले बने? # 34 संघ लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष बने उनमें से कितने आरक्षण वाले बने? # 23 व्यक्ति बिहार विधानसभा के अध्यक्ष व् 26 उपाध्यक्ष बने उनमे से कितने आरक्षण वाले बने? # 36 व्यक्ति राज्य के मुख्य सचिव बने उनमे से कितने आरक्षण वाले बने? # आपके जिले में अबतक जितने भी डीसी, एसपी एसडीओ व बीडीओ रहे उनमें से कितने आरक्षण वाले बने ??? । । लिस्ट लम्बी है और जब हम इसका अवलोकन करते है तो मुशिकल से 1 या 2 व्यक्ति अब तक आरक्षण वाले बने होंगे। अब आप बताइये देश को बर्बाद कौन कर रहा है??? ●●●अगर सम्भावित ब्लैकमनी वालो की लिस्ट देखे तो कोई आरक्षण वाला नजर नही आता... तो फिर देश को बर्बाद कौन कर रहा है??? जितने लोग बेंको का पैसा हज़म करके बैठे है या भाग गए उनमे कितने आरक्षण वाले है? शायद कोई नही तो फिर देश को बर्बाद कौन कर रहा है??? ☆ ☆ ☆ बड़े बड़े ठेकेदार जो सरकारी ठेके लेते है, रोड बनाते है,सरकारी बिल्डिंग्स बनाते है उनमे कितने आरक्षण वाले है??? । तो जवाब मिलेगा 1 या 2 प्रतिशत ,,, तो फिर इस देश को बरबाद आरक्षण कर रहा है या फिर डिज़र्व ??? । । कब तक हमें बेवकूफ बनाते रहोगे???

No comments:

Post a Comment